उत्तराखंडः कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर, गुस्साए शिव भक्तों ने लगाया जाम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में  गंगाजल ले जा रहे कांवड़िए को बाइक ने टक्कर दी। इससे गुस्साए शिव भक्तों ने जाम लगा दिया। यह घटना रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुई। हादसे में एक कांवड़िया घायल हो गया और उसकी कांवड़ भी टूट गई। इसके बाद गुस्साए शिव भक्तों ने एनएच-74 पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

घायल कांवड़िए को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस बीच, कांवड़ियों ने प्रशासन की सुरक्षा और सुविधाओं की कमी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र और अन्य पुलिस अधिकारियों के प्रयासों के बाद कांवड़ियों ने जाम खोल दिया और अपनी यात्रा जारी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी की तैनाती की गई है और आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT