किशोरी को भगा ले गया युवक, फिर किया दुराचार, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां न सिर्फ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया गया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

8 जुलाई को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को साहिब नामक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर लक्सर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली निरीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की खोज तेज़ कर दी। आरोपी साहिब पुत्र शराफत, निवासी नेहन्दपुर सुठारी, लगातार ठिकाने बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पीड़िता के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। नाबालिग लड़की को पहले ही पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Ad_RCHMCT