दुःखद- उत्तराखंड में पेड़ गिरने से दो स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गढ़वाल मंडल के टिहरी जिले की घनसाली तहसील क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते वक्त अचानक आए तूफान और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना नेल गांव के पास की है, जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय आरभ बिष्ट (पुत्र दरमियान सिंह) और 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा मानसी (पुत्री ईश्वर सिंह) पेड़ की चपेट में आ गए। दोनों छात्र-छात्राएं जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ाई कर रहे थे और स्कूल से पैदल ही अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

स्थानीय पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद नौटियाल ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज बारिश और आंधी के बीच अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ सीधे आरभ और मानसी के ऊपर गिरा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

घटना की जानकारी स्कूल से लौट रहे अन्य बच्चों ने गांव में दी, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

आरभ बिष्ट दो भाइयों में बड़ा था, जबकि मानसी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। इस दुखद हादसे से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ad_RCHMCT