उत्तराखंड सहकारी समिति चुनाव: मतदान जारी, मतदाताओं में जोश और उत्साह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को बहुउद्देशीय प्रारंभिक ऋण सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्य चुनाव हो रहे हैं। कुल 439 वार्डों में 1,039 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि 6,929 में से 5,891 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो चुका है और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। मतदान के बाद परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

हालांकि, हरिद्वार जिले में बंजारेवाला, तेज्जुपुर, चुडियाला, पनियाला, मेहवड खुर्द और लहबोली समितियों के चुनाव पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोक लगा दी है। डीएम ने आदेश जारी कर कहा कि इन समितियों के चुनाव न्यायालय में विचाराधीन वाद के अंतिम आदेशों तक स्थगित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

राज्य में कुल 671 सहकारी समितियां हैं, जिनमें प्रबंध कमेटी के सदस्य सोमवार को चुनावी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मंगलवार को प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

Ad_RCHMCT