उत्तराखंड-(दुखद) गधेरे मे नहाने गये 4 किशोर डूबे,3 के शव मिले,1 की खोजबीन जारी,परिवार में कोहराम।।
उत्तराखंड राज्य से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ बागेश्वर जिले के गोगिना में गधेरे में नहा रहे चार किशोर डूब गए।
कड़ी कड़ी मशक्कत के बाद तीन के शव बरामद हो गए हैं जबकि एक की खोजबीन जारी है। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोगिना गांव निवासी अभिषेक , अजय, पंकज उर्फ सुरेश, विक्रम चार मित्र सोमवार दोपहर पास स्थित पर्थी रौला (गधेरे) में नहा रहे थे।
नहाने के दौरान अचानक चारों किशोर गहराई में डूब गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अभिषेक, अजय और पंकज के शव बरामद हो गए हैं। विक्रम अभी लापता है। अभिषेक, अजय और पंकज हल्द्वानी में पढ़ाई करते थे।
पर्थी रौला में ऊंचाई से झरना गिरता है। झरने के नीचे तालाब बना हुआ है, जिसकी काफी गहराई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, रेगुलर पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई।
वहीं किशोरों के डूबने की सूचना पर गांव में मातम छा गया है।


