उत्तराखंड-यहाँ बैराज मे एक शव दिखाई देने की सूचना पर एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने किया एक शव बरामद

शनिवार को थाना लक्ष्मणझूला से पोस्ट ढालवाला में व्यवस्थापित SDRF टीम के इंचार्ज निरीक्षक कविंद्र सजवाण को अवगत कराया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। इस सूचना पर निरीक्षक कविंद्र सजवाण के दिशानिर्देशन में एस डी आर एफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

SDRF रेस्क्यू टीम के दक्ष डाइवर रमेश भट्ट व सुमित तोमर रोप के सहारे बैराज जलाशय में उतरे, शव बैराज के चेनल पर फंसा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के बाद टीम द्वारा बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

बरामद किया गया शव किसी अज्ञात ब्यक्ति का है, जो कि 20 से 25 दिन पुराना है , जिसकी उम्र लगभग 50 से 60 है। शव को टीम द्वारा निकालकर लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द किया गया। संबंधित थाने द्वारा शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

रेस्क्यू टीम मे एस आई सचिन रावत,ओमप्रकाश,सुमित नेगी,पंकज सिंह,सुमित तोमर,जितेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT