रामनगर-(BREAKING) यहाँ नहर मे 1 शव मिलने से मचा हड़कंप,हुई शिनाख्त।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-विकास खण्ड के हाथीडगर के पास बड़ी नहर में एक शव मिलने से हडकंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः हाथीडगर के पास बडी नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौके पर उक्त व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किये गये परन्तु शिनाख्त नहीं हो पायी । उक्त मृतक का शव पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शिनाख्त हेतु मोर्चरी रामनगर रखवाया गया।

उक्त शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किये गये तथा सोशल मिडिया साइटों में भी उक्त मृतक का विवरण भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

तो उक्त मृतक की शिनाख्त उसके पिता भगवान दास पुत्र कठेरा सिंह निवासी उटपड़ाव खताड़ी रामनगर ने अपने पुत्र अंकित चन्द्रा पुत्र भगवानदास चन्द्रा निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष के रुप में की,जो कल सांय से घर से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT