उत्तराखंड-यहाँ एक और महिला को गुलदार ने बनाया निवाला,क्षेत्र मे दहशत।।

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर-राज्य मे जंगली जानवरों का आतंक जारी है, कभी पहाड़ तो कभी तराई से दुखद खबर सामने आ रही हैं।वहीं पहाड़ों में लगातार गुलदार का आतंक जारी है।

कल शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल में 5 वर्षीय मासूम को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारे जाने की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बागेश्वर से दूसरी दुखद खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जहाँ देर रात एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। आज सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ है। घटना से क्षेत्र में दहशत होने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के अशू बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया। बताया जा रहा है की महिला का क्षत विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

महिला का नाम गांगुली देवी बताया जा रहा है बताया जा रहा है वह घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इधर घटना से गांव में दहशत का माहौल है सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं वही ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं

Ad_RCHMCT