उत्तराखंड- मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को होगा अंत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को अंत होगा। जनाक्रोश को देखते हुए मंगलवार को गुलदार को मारने के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम सोमवार को स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

शाम छह के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला। गांव के विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT