Uttarakhand weather-इन जिलों में भारी बारिश की संभावना,इन जिलों मे स्कूलों का है अवकाश,यहाँ बारिश शुरू

ख़बर शेयर करें -

uttarakhand weather uttarakhand

देहरादून-(weather) राज्य मे चल रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विज्ञान के अनुसार 16 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जनपदों में बारिश का दौर जारी रहेगा जिसको लेकर जिसको लेकर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः सरकारी अभिलेखों के दुरूपयोग पर ये अफसर निलंबित

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानि 13 और 14 जुलाई को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश वहीं कुछ स्थानों में अकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को प्रदेश भर में फिर भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिसको लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 13 और 14 जुलाई को प्रदेश में यलो अलर्ट रहेगा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की, मध्यम गति की बारिश हो सकती है लेकिन, 15 और 16 जुलाई को गढ़वाल कुमाऊं के कई हिस्सों में फिर से भारी से भारी बारिश देखने को मिल सकती है जिसको लेकर कई दौर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

मौसम की चेतावनी को देखते हुए आज भी नैनीताल,उधम सिंह नगर,चमोली , जनपदों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील भी कर रहा है।

वहीं नैनीताल जिले के रामनगर मे भी बारिश शुरू हो गई है।

Ad_RCHMCT