बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) भारी बारिश की चेतावनी को लेकर अब इस जिले में भी कल स्कूलों का अवकाश घोषित,आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 12.07.2023 को साय: 6.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13.07.2023 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के कम में जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की सम्भावना के दृष्टिगत दिनांक 13.07.2023 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा
Ad_RCHMCT