बिग ब्रेकिंग-भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर इस जिले के विघालयों मे कल 13 जुलाई को (01 दिन) अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

Udham singh nagar

मानसून-2023 के दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी भारी वर्षा की चेतावनी दिनांक 12.07.2023 से 16.07.2023 तक के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 30 की उपधारा 2 (v) में प्रदत्त शक्तियों के क्रम मे मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश पारित किये जाते है कि जनपद के समस्त ऑगनबाडी केन्द्र, शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में भारी वर्षा की चेतावनी या लगातार हो रही वर्षा के कारण दिनांक 13 जुलाई 2023 को (01 दिन) अवकाश घोषित किया जाता हैं। यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्षा के कारण किसी प्रकार की जनहानि न होने पाये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उक्त आदेश की अवहेलना होने पर या किसी प्रकार की जनहानि होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अध्याय-10 की धारा 53 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया जायेगा। समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बनें रहेंगे। अतः आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति
Ad_RCHMCT