Uttarakhand Weather:-इन जिलों मे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना,ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Alert:-राज्य में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना बताई जा रही है जिसको लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।Uttarakhand Weather

अगले 5 दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है,मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी कर राज्य के जनपदों में 22 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।Uttarakhand Weather

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 जून को राज्य के हरिद्वार,उधम सिंह नगर,देहरादून,पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के नैनीताल,बागेश्वर,चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।Uttarakhand Weather

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 जून को भी राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं देहरादून टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।Uttarakhand Weather,Uttarakhand Weather

Ad_RCHMCT