उत्तराखंड:-(weather updated) राज्य में बढ़ेगी ठंड,कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-(weather alert):-राज्य मे अब ठंड दिनप्रतिदिन बढ़ रही है,राज्य में कोहरा और शीतलहर भी बढ़ रहा है।

वहीं राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही जिलों में घना कोहरा भी छाने के आसार जताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की अपील की है।

Ad_RCHMCT