उत्तराखंड:-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे मे दो की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में भी सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां गरुड़ तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा फैसला: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास; बोले- शारदा तटबंध पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव

घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक गरोठ तहसील अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी

इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (32) पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक , मंगलनाथ (42) पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार पांडे के निर्देशन में तहसीलदार तितिक्षा जोशी और राजस्व की टीम मौके को रवाना हुई। समाचार लिखे जाने तक टीम मौके पर पहुंच चुकी थी तथा शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 वर्ष पूरे: ऋषिकेश में राज्यपाल और सीएम ने किया 'सेवा पखवाड़े' का शंखनाद; देहरादून को ₹219 करोड़ की 51 योजनाओं की सौगात

वहीं सड़क हादसे की सूचना पर म्रतकों के परिवार मे कोहराम मचा है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT