Uttarakhand Weather:-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम,येलो अलर्ट जारी,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather:-राज्य में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है कभी येलो तो कभी आँरेंज अलर्ट रह रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी पूर्व में 4 दिन के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को अब येलो अलर्ट में बदल दिया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 12 जून से 15 जून तक यलो अलर्ट रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 जून से 15 जून तक चार दिन राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि वहीं मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट विस्तार: 4 साल बाद 5 विधायकों को मिला मंत्री पद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से 15 जून तक प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT