उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ हादसे में गई दो युवकों की जान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए।

वहीं दूसरी तरफ टिहरी में गुजरात के यात्रियों का वाहन सड़क पर पलट गया। सुबह यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चौहान की हालत गंभीर होने के कारण प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। डा पवन रावत ने सोहन सिंह चौहान की हालत को गंभीर बताया। देहरादून ले जाते समय नौगांव डामटा के बीच सोहन की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

वहीं दूसरी तरफ घनसाली से 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मंदिर के पास घनसाली की और एक वाहन टेम्पो ट्रेवर्लस सड़क पर पलट गया है। चौकी चमियाला थाना घनसाली द्वारा राहत वचाव कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

चौटिल चार यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया। वाहन में गुजरात के कुल नौ तीर्थयात्री सवार थे। जो चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए निकले थे। तभी अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

जिससे वाहन स़ड़क पर पलट गया था। सभी नौ यात्रियों में से तीन घायलों का बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति के सीने में चोट है जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT