बिग ब्रेकिंग:-केदारनाथ में हुक्का बाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने किया 4 युवकों का चालान

ख़बर शेयर करें -

प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में धाम की पवित्रता व मर्यादा बनाये रखने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। धाम क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों में संलिप्त व धाम की मर्यादा बिगाड़ने वालों का चिन्हीकरण व उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस की अलग से टीमें गठित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

जो इस प्रकार की शिकायतों पर तुरन्त मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रहे हैं।

आज भी कुछ युवकों द्वारा केदारनाथ धाम क्षेत्र में हुक्का पीने व हुड़दंग मचाने की शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा हुक्काबाजी कर रहे 04 युवकों का चालान किया गया, हुक्का जब्त कर सख्त चेतावनी देते हुए केदारनाथ से नीचे भिजवाया गया है।

Ad_RCHMCT