उत्तराखंडः पत्नी की हत्या के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह कोटद्वार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद को भी जान से मारने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

पुलिस के अनुसार, आरोपी के शरीर पर धारदार हथियार के घाव के निशान मिले हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

 इस दर्दनाक घटना के बाद दंपति के छोटे-छोटे बच्चे, जिनकी उम्र नौ और सात साल है, बेहद सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Ad_RCHMCT