Uttrakhand Mausam alert-भारी बारिश का अलर्ट,इस जिले के स्कूलों मे कल अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा दिनाँक 26.07.2024 को पूर्वान्हः 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 27.07.2024 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित


तदकम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनॉक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

अतः मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Ad_RCHMCT