बड़ी खबर-(देहरादून) भारी बारिश की संभावना…….यहाँ कल भी स्कूलों मे छुट्टी……..आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनाक 26 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 27.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आगनबाडी केन्द्र दिनांक 27.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Ad_RCHMCT