Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, देहरादून, नैनीताल सहित इन सात जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Dehradun-राज्य मे मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। वहीं राज्य मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है। जिसका येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल एवं उधमसिंहनगर जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

वहीं शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे राज्य के हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल एवं उधमसिंहनगर जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेंदार हवाऐं (30-40kmph) चलने की  संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।

Ad_RCHMCT