Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान, इन जिलों में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि, गर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं चलने का आरेंज, येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Dehradun-राज्य मे कई इलाकों में हो रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। वहीं राज्य मौसम विभाग ने रविवार को एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है। जिसका आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।

पौड़ी, अल्मोड़ा व चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

वहीं रविवार को सायं 5 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि,  झोंकेंदार हवाऐं (40-50kmph) चलने की  संभावना का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

वहीं पौड़ी, अल्मोड़ा व चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेंदार हवाऐं (30-40kmph) चलने की  संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।

Ad_RCHMCT