रामनगर: ड्यूटी के बाद लापता वनकर्मी का शव रेस्ट हाउस में मिला, मौत बनी रहस्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश (57 वर्ष) बीती शाम ड्यूटी पर गए थे लेकिन रात भर घर नहीं लौटे। उन्होंने पूरी रात तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह उन्हें सूचना मिली कि ओम प्रकाश रेस्ट हाउस परिसर में बेसुध हालत में पड़े हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

मृतक के चाचा गोविंद राम ने कहा कि ओम प्रकाश पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य जीवन जी रहे थे, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में अचानक उनकी मौत सामान्य नहीं लगती। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में पुलिस को तहरीर सौंपने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

फिलहाल पुलिस विस्तृत जांच में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्य ही मामले की सच्चाई सामने लाएंगे।

Ad_RCHMCT