Uttrakhand weather-आज इन जिलों मे बारिश, बर्फबारी, कोहरा व शीत दिवस की संभावना, यहाँ स्कूलों में दो दिन छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे इस समय मौसम मे ठंड बढ़ गई है। धूप ना निकलने और कोहरे के कारण भी ठंड का इजाफा बढ़ गया है।वहीं दिसंबर का महीना भी समाप्त होने जा रहा है। मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  करोड़ों की स्टांप घोटाले में बड़ा एक्शन, उप निबंधक निलंबित

मौसम पूर्वानुमानः राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनी: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या!

मौसम चेतावनीः (वाच) राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून एवं पौड़ी जनपर्दा के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपद में कहीं कहीं शीत दिवस की स्थिती रहने की संभावना है।

राजधानी देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुहासा/छिछला कुहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 21°C तथा 08°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े और बिजली बिल पर आयुक्त की त्वरित कार्रवाई

वहीं कोहरे और शीत दिवस को देखते हुए उधमसिंहनगर जिलाधिकारी ने स्कूलों में मंगलवार व बुधवार को दो दिन का स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया है।

Ad_RCHMCT