बड़ी खबर-(नैनीताल) ठंड से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal नैनीताल

जनपद में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

डीएम ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही रैनबसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Ad_RCHMCT