बड़ी खबर-(उत्तराखंड) धना कोहरा होने की सम्भावना, इस जिले मे स्कूलों मे दो दिन (मंगलवार व बुधवार) को अवकाश घोषित, DM ने दिये आदेश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar।। आदेश ।।

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून (IMD) द्वारा दिनाक 29 दिसम्बर, 2025 प्रात 11:30 बजे से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 30 से 31 दिसम्बर, 2025 तक जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गना प्रातः काल से मध्यम धना कोहरा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

उक्तानुसार शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 30-12-2025 एवं 31-12-2025 (मंगलवार व बुद्धवार) जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एंव सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश
Ad_RCHMCT