फेमस होने की चाह में खतरनाक तरीके से दौड़ा रहे थे लग्जरी कारें, पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी की नैनीताल रोड पर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है,  यह घटना फेमस होने की चाह में की गई, जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विशाल कूच

उक्त मामले का एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा, ने तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त मामले में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा वायरल वीडियो में तीनों वाहन चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर उक्त तीनों 1- आदिल पुत्र जमाल हुसैन निवासी लाइन NO-4, 2- सिकंदर पुत्र जमाल हुसैन निवासी उपरोक्त, 3- सामी निवासी चोरगलिया रोड के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।  

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू

एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट सन्देश है अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करोड़ों की स्टांप घोटाले में बड़ा एक्शन, उप निबंधक निलंबित

     नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Ad_RCHMCT