यहां एमएमटी फैक्ट्री में थिनर टैंक साफ करने के दौरान 3 मजदूर हुए बेहोश,हालात गम्भीर

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में स्थित एमएमटी की फैक्ट्री में थिंनर टैंक साफ करने के दौरान गैस लगने से 3 मजदूर बेहोश हो गए । बता दे कि पुलिस के मुताबिक खेड़ा निवासी सुरेश, सचिन और रमेश देहाड़ी मजदूर हैं। रविवार सुबह नगर निगम के पास से प्रीत विहार निवासी प्रकाश तीनों को सिडकुल के सेक्टर 10 स्थित एमएमटी फैक्ट्री में मजदूरी कराने के लिए ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी जिलों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश – जानें मौसम अपडेट

जहां उनसे थिनर टैंक की सफाई करने को कहा गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह थिनर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे तो गैस लगने से बेहोश हो गए। यह देख फैक्ट्री अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

जहां एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल पहुंचकर तीनों मजदूरों का हाल जाना। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Ad_RCHMCT