ब्रेकिंग:-श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी में गिरने से नेपाली मूल का युवक हुआ घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें -

SDRF

आज दिनाँक 11 सितम्बर 2022 को जनपद रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जंगलचट्टी में एक नेपाली युवक गिरने से घायल हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। उक्त युवक पहाड़ी पर चढ़कर घास काट रहा था जहाँ उसका पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह चोटिल हो गया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर तत्काल उक्त युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत स्ट्रैचर के माध्यम से गौरीकुंड पहुँचाकर अग्रिम उपचार हेतु वाहन द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लापता नाबालिग को चंद घंटों में ढूँढ निकाला

घायल व्यक्ति का नाम

सुमित थापा उम्र -18 पुत्र राम सिंह
हाल निवासी मीठा पानी, जंगल चट्टी
मूल निवासी नेपाल

रेस्क्यू टीम का विवरण

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी

मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश
आरक्षी किशोर बोहरा
आरक्षी जगदीश सिंह
आरक्षी सुभाष चंद्र
आरक्षी शिव शंकर

Ad_RCHMCT