यहां एमएमटी फैक्ट्री में थिनर टैंक साफ करने के दौरान 3 मजदूर हुए बेहोश,हालात गम्भीर

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में स्थित एमएमटी की फैक्ट्री में थिंनर टैंक साफ करने के दौरान गैस लगने से 3 मजदूर बेहोश हो गए । बता दे कि पुलिस के मुताबिक खेड़ा निवासी सुरेश, सचिन और रमेश देहाड़ी मजदूर हैं। रविवार सुबह नगर निगम के पास से प्रीत विहार निवासी प्रकाश तीनों को सिडकुल के सेक्टर 10 स्थित एमएमटी फैक्ट्री में मजदूरी कराने के लिए ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

जहां उनसे थिनर टैंक की सफाई करने को कहा गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह थिनर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे तो गैस लगने से बेहोश हो गए। यह देख फैक्ट्री अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भटेलिया में साइकिल यात्रा का भव्य शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यटन और स्वास्थ्य का संदेश

जहां एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल पहुंचकर तीनों मजदूरों का हाल जाना। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मला कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव ‘ऐक्य’ में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आयुक्त दीपक रावत ने दी रचनात्मक शिक्षा की सीख

Ad_RCHMCT