युवती का कारनामाः सहेली का आपत्तिजनक फोटो किया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। स्थानीय युवती ने अपनी एक खास सहेली का आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया। जब सहेली को युवती के इस कारनामे की जानकारी मिली तो उसने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

उक्त मामला स्थानीय गांव सलेमपुर का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि गांव सलेमपुर व गांव शाहपुर में रहने वाली दो युवतियां आपस में अच्छी सहेलियां थी।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

कई दिन पहले गांव शाहपुर में रहने वाली युवती ने अपनी सहेली का एक आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली रूडकी के थोनदार बारू सिंह चौहान द्वारा मामले की बाबत जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT