डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की गई जान

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बीती रात एक अनियन्त्रित डम्पर ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को कुचल दिया। जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल हरिद्वार छोड़ अन्य जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

उक्त मामला थाना मंगलौर अन्तर्गत दिल्ली हाईवे का है। घटना की बाबत मंगलौर कोतवाल मनोज मैनवाल ने बताया कि मंगलौर निवासी सलमान पुत्र यामीन आज अपनी स्कूटी द्वारा हरिद्वार जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  23 मई को खुलेंगे हेमकुण्ड साहिब के कपाट | भारतीय सेना के जवान यात्रा सुगम बनाने के लिए डटे हुए है

जैसे ही वह गांव पीरपुरा के निकट पहुंचा था, तो विपरीत दिशा से आ रहे एक डम्पर ने उसे कुचल दिया। इससे सलमान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Ad_RCHMCT