सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता पहुंचाए आमजन तक-रेखा आर्या

ख़बर शेयर करें -

महाजनसंपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रतिभाग

सोमेश्वर(अल्मोडा):-आज अपने दो दिवसीय सोमेश्वर विधानसभा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद की अपनी सोमेश्वर विधानसभा स्थित स्याहीदेवी मंडल की ग्रामसभा गोविंदपुर पहुंची जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘संयुक्त मोर्चा सम्मेलन’में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया।वहीं इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की,साथ ही सभी से आगामी चुनावों की तैयारी करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।उन्होंने आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में हमारा राज्य भी उन्नति के पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिलामंत्री कन्नू शाह ,महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद , दीप भगत , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा,जिलामंत्री श्रीमती वंदना आर्या सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री ,सभी मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी के साथ ही पार्टी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT