दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश में अभियान

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के सप्तऋषि क्षेत्रान्तर्गत चित्रकूट घाट में एक युवक नहाने के दौरान डूब गया। एसडीआरएफ उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

जानकारी के अनुसार विगत दिवस सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सप्तऋषि क्षेत्रान्तर्गत दुधिया वन चित्रकूट घाट के पास एक युवक नहाते समय डूब गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

उक्त युवक हरियाणा से अपने 02 दोस्तों के साथ यहां आया हुआ था और नदी में नहाते समय यह हादसा हो गया। डूबे युवक का नाम 38 वर्षीय नरवीर पुत्र हुकम सिंह निवासी- गांव- अलदोका, नूंह, मेवात हरियाणा बताया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

SDRF टीम द्वारा SI सचिन रावत के नेतृत्व में संभावित स्थानों पर राफ्ट तथा डीप डाइविंग के माध्यम से लगातार सर्च किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT