दुःखद- अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ट्रक, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में सुबह अनियंत्रित ट्रक खाई में जा गिरा। जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूूसरा घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जानकारी के अनुसार यह हादसा रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान के पास हुआ। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वही मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT