यहां हुए सड़क हादसे में युवक की मौत,युवती घायल 

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है,जहां गत दिवस यमनोत्री में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही थी वही देर रात सड़क हादसे को लेकर खबर मसूरी से सामने आ रही है यहां पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक युवती घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

बताया जा रहा है कि ये हादसा हाथी पांव इलाके में हुआ है। यहां दिल्ली से आए दो लोग इनोवा कार से गुजर रहे थे। रात में ये दोनों लोग यहां घूमने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। कार लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

दुर्घटना में घायल युवती सिमरन को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया।


वहीं दुर्घटना में घायल रजत सचदेव के शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ।

Ad_RCHMCT