रामदाना (चौलाई) पर प्रस्तावित मंडी समिति कर लगाने के विरोध में रामदाना (चौलाई) व्यापार संघ ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के माध्यम से प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेजा ज्ञापन।।

ख़बर शेयर करें -

रामदाना (चौलाई) पर प्रस्तावित मंडी समिति कर लगाने के विरोध में रामदाना (चौलाई) व्यापार संघ ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के माध्यम से प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेजा ज्ञापन।।

रामनगर- रामदाना (चौलाई) व्यापार संघ ने रामदाना पर प्रस्तावित मंडी समिति कर लगाने के विरोध में एक ज्ञापन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के माध्यम से प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

सोमवार को रामदाना व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों द्वारा कृषि मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि रामदाना चौलाई पूरे देश में कर मुक्त है तथा यह उपज व्रत एवं पूजा में उपयोग में आने वाली वस्तु है

तथा यह उपाय मुख्य तौर पर गुजरात एवं उत्तर प्रदेश में पैदा होती है तथा इन दोनों ही प्रदेश में इस पर कोई भी मंडी व अन्य कर नहीं है। राम दाना चलाई तथा इन प्रदेशों की मुख्य फसल है तथा उत्तराखंड की फसल इन प्रदेशों के आगे बहुत कम मात्रा में पैदा होती है।

यह भी पढ़ें 👉  2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल-मुख्यमंत्री धामी

इसके साथ ही इस उपज की पैदावार बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार ने काफी सराहनीय कार्य किए हैं तथा प्रदेश में यह फसल पर्वतीय क्षेत्रों में होती है तथा सरकार द्वारा प्रयास करने से इस फसल की उपज बढ़ाने के लिए हमारे प्रदेश की फसल अन्य प्रदेशो की फसल का सामना नहीं कर पाएगी उन्होंने कहा कि रामदाना चौलाई का प्रसाद चार धाम में श्रद्धालुओं को भी वितरित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उन्होंने कृषि मंत्री से मंडी समिति कर ना लगाए जाने की मांग की है। इस दौरान मनोज माहेश्वरी, दीपक कोठीवाल, विशु अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT