उत्तराखंड-(BREAKING) मसूरी के पास गहरी खाई मे गिरी इनोवा,लड़के की मौत,लड़की गंभीर रूप से घायल,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू,वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) मसूरी के पास गहरी खाई मे गिरी इनोवा,लड़के की मौत, लड़की गंभीर रूप से घायल,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू,वीडियो।।

देहरादून – मसूरी के पास खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।

आज सोमवार को प्रातः जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हाथीपांव मसूरी रोड में एक इनोवा वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे 02 लोगों के सवार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमे एक लड़की व एक लड़का सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जो रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आए थे। हाथीपांव मसूरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे वह लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई व लड़के की मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त लड़की सिमरन उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्णा नगर दिल्ली को खाई से रेस्क्यू कर घायल अवस्था में बाहर निकाला गया व उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

तथा उसके उपरांत मृत युवक नाम रजत सचदेव पुत्र मनोज कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी पार्क कृष्णा नगर दिल्ली के शव को गहरी खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT