600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रोकने का शिक्षा महानिदेशक ने दिया आदेश

ख़बर शेयर करें -

राज्य में शिक्षा महकमे की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर शिक्षा विभाग में 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा महानिदेशक ने भी अपना वेतन लेने से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट


दरअसल शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में किताबों का वितरण करना था। सामान्य तौर पर शिक्षण सत्र शुरु होने के साथ ही किताबों का वितरण कर देना होता है। हालांकि कई बार के रिमाइंडर के बावजूद किताबों का वितरण नहीं हो पाया। हालात ये हुए कि गर्मी की छुट्टियां हो गईं और कई बच्चों को किताबें नहीं मिल पाईं।

इस बात से व्यथित शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बंशीधर तिवारी ने अपना भी वेतन रोकने के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा महानिदेशक ने गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों तक किताबें पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


हालांकि कुछ दिनों पहले हुई विभागीय बैठक में अधिकारियों ने किताबों के वितरण के संबंध में जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक अधिकतर बच्चों को किताबें बंट चुकी हैं।

Ad_RCHMCT