बिग ब्रेकिंग-रामनगर लाया जा रहा लगभग 3 लाख रुपये के गांजे के साथ रामनगर के दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

SSP अल्मोड़ा के सख्त एक्शन से नशे पर प्रहार लगातार

अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट टीम ने पिकप से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को दबोचा

लगभग 3 लाख कीमत का 11 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद

देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

दिनांक- 03/11/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या UK19-CA-1302 मे सवार भंवर पाल और शाहिद अली के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। कार को सीज किया गया।     

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

अभियुक्त गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहा था। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही हैं, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

बरामदगी-
अभियुक्त के कब्जे से कुल 11.995  किलोग्राम गांजा बरामद होना।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

कीमत- 2,99,875/- रुपये

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1-भंवर पाल सिंह उम्र-18 वर्ष पुत्र ओमवीर सिंह निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल।
2-शाहिद अली उम्र-19 वर्ष पुत्र रियासत अली निवासी चोरपानी,रामनगर ,नैनीताल ।

सल्ट पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी, थानाध्यक्ष सल्ट
2. अपर उ0निo लखविंदर सिंह
3. हेड कांस्टेबल संजू कुमार
4. हेड कांस्टेबल कपिल कुमार
5. हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह

Ad_RCHMCT