बिग ब्रेकिंग-रामनगर पुलिस को सफलता,महज ढाई घंटे मे पिकअप चोर को मय वाहन व कोलड्रिंक के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बिग ब्रेकिंग-रामनगर पुलिस द्वारा पिकअप चोर को मय वाहन व कोलड्रिंक के साथ किया गिरफ्तार

रामनगर- शिवदर्शन सिह पुत्र स्व0 बलवन्त सिह निवासी वीरोंखाल थाना थैलीसैण जिला पौडी गढवाल द्वारा रात्रि समय 3.00 बजे थाना उपस्थित आकर वाहन संख्या UK15CA1384 व कुल 31 केस कोल्ड ड्रिंक की चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दाखिल की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 178/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। वाहन पिकअप व अभियुक्त की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में व अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे तत्काल टीम गठित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करते हुये माल मुल्जिमान की तलाश के दौरान अभियुक्त सूरज आर्या पुत्र प्रकाश चन्द आर्या निवासी टेडा रोड लखनपुर रामनगर जनपद नैनीताल को चोरी पिकअप वाहन संख्या  UK15CA1384 व अलग अलग कोल्ड ड्रिंक की कुल 31 केस के साथ रेलवे मैदान रामनगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । 
पुलिस टीम-व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल,उ0नि0 तारा सिह राणा,कानि0 महबूब आलम,कानि0 विनोद कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT