हुडदंगियों पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही,नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 40 लोगों के विरुद्व पुलिस ने की कार्यवाही,02 वाहन सीज,16 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 40 लोगों के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही
02 वाहन सीज,16 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश नदी में नहाने के साथ साथ हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश
पर आज रविवार को फिर काठगोदाम पुलिस द्वारा क्षेत्र में काठगोदाम क्षेत्र में चित्रशिला घाट के पास रानीबाग और HMT लमजाला के पास नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

नदी में नहा रहे एवं हुड़दंग मचा रहे 40 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र ना होने पर 02 दोपहिया वाहन सीज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

सड़क पर वाहन लगाकर नदी में नहाने गए व्यक्तियों के 03 वाहनों को चौकी काठगोदाम लाकर खड़ा किया गया जिनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।साथ ही उत्पात मचाने वालों के 16 दोपहिया वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

पुलिस टीम-SO विमल मिश्रा,SI फ़िरोज़ आलम,SI मनोज कुमार,ASI अरविंद सिंह,कानि0 उमेश प्रसाद,कानि0 करतार सिंह,म0कानि0 शीला कुंवर,कानि0 महेश बृजवाल,कानि0 चिंटू कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT