हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में सीएनजी बस का बैटरा फटा, यात्रियों में अफरा-तफरी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में रविवार की सुबह जोरदार धमाका हो गया। बस में रखा बैटरा फटने से सीट उखड़ कर छत से जा टकराई। बस में कोई यात्री सवार न होने से बड़ा हादसा टल गया। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 बताया जा रहा है कि रविवार की प्रातः करीब 10 बजे सीएनजी बस संख्या यूके04पीए-1940 दिल्ली जाने के लिए हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में अपनी बारी के इंतजार में खड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल हरिद्वार छोड़ अन्य जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

इस दौरान बस की आगे वाली सीट के नीचे रखे बैटरे में जोरदार धमाका हो गया। इससे सीट उखड़कर बस की छत से जा टकराई। इससे रोडवेज बस स्टेशन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। इधर कर्मचारियों ने धक्का लगाकर बस को किनारे पर लगाया।

Ad_RCHMCT