बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ इस हालत मे मिला महिला का शव,फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार से एक दुखद खबर आ रही है जहाँ जब महिला का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बेटा जब घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

शुक्रवार को हरिद्वार में रानीगली के शिवनगर में एक महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और जीभ बाहर निकली थी। महिला की नाक से खून भी निकल रहा था।हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम: ITBP को मिलेगा ताजे फल-सब्ज़ियों का स्थानीय आपूर्ति नेटवर्क

जानकारी के अनुसार,जब महिला का बेटा अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी।जहाँ युवक के होश उड़ गये। युवक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ADG ने अधिकारियों को चेताया: अपराध मुक्त उत्तराखंड के लिए समयबद्ध कार्रवाई जरूरी

वहीं एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, नगर कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम और सीआईयू भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गये हैं।

Ad_RCHMCT