सरकारी नॉकरी का इंतजार कर रहे लोगो कर लिए बड़ी खबर,यहां निकली भर्ती जल्द करे आवेदन

ख़बर शेयर करें -

सरकारी महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर इन पदों पर भर्ती आधिकारिक सूचना के अनुसार इस अभियान के माध्यम से अपर डिवीजन असिस्टेंट के 11 पद, लोअर डिवीजन असिस्टेंट के 20 पद और सप्लाई इंस्पेक्टर के 45 पद सहित कुल 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

सप्लाई इंस्पेक्टर और अपर डिवीजन असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। जबकि, लोअर डिवीजन असिस्टेंट पदों के लिए वेतन लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

उत्तर प्रदेश में सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार UPSSSC Supply Inspector Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

उत्तर प्रदेश में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT