विवाहिता मायके जाने के बहाने प्रेमी के साथ हुई फरार

ख़बर शेयर करें -

अब तक कि बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक विवाहिता मायके जाने का बहाना बनाकर अपने साथ 7 माह के बच्चे के साथ प्रेमी के साथ रास्ते से फरार हो गई, पीड़ित पति के तहरीर पर बनफूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

बनभूल पुरा थाना क्षेत्र गौजाजाली का रहने वाला युवक ने पुलिस ने तहरीर देते हुए कहा कि 26 अप्रैल को उसकी पत्नी मायके मुरादाबाद जाने की बात कह हल्द्वानी से मुरादाबाद के लिए निकली लेकिन मायके नहीं पहुंच रास्ते से अपने 7 माह के बच्चे के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई कई जगह पर पत्नी की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। युवक पत्नी को एक युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। युवक ने कहा है कि बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक मुरादाबाद का रहने वाला है जिसका नाम कमल है, पत्नी अक्सर उससे फोन पर बातें करती थी। कई बार पूछने पर पत्नी उसको अपना रिश्ते की भाई बताती थी लेकिन अब वह उसके साथ फरार हो गई है। फिलहाल पीड़ित पति अपनी पत्नी के तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाया है।

Ad_RCHMCT