बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बरसात के मद्देनजर अब इस जिले के स्कूलों मे भी अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा दिनाँक 03.07.2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रानीखेत में अस्पतालों और क्लीनिकों का फायर सेफ्टी निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

तङ्कम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 04.07.2024 (बृहस्पतिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनाँक 04.07.2024 (बृहस्पतिवार) को जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें।

यह भी पढ़ें 👉  ​बड़ी सौगात! हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ से बनेगा कुमाऊँ मीडिया सेन्टर

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Ad_RCHMCT