रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के तहत चौपाल–2026 का शुभारंभ करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित ’13 गांव’ में प्रदेश के सभी जनपदों के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के स्थानीय उत्पादों के विपणन व बिक्री के लिए एक राज्य स्तरीय विपणन केंद्र स्थापित करने की बड़ी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

योजना की प्रगति साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सीधा संबल मिला है और 8 हजार से ज्यादा महिला उद्यमियों को आजीविका से जोड़ा गया है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लाख से अधिक महिलाओं को 70 हजार समूहों से जोड़कर 3 लाख से अधिक बहनों को लखपति दीदी बनाने में सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय ‘रोजगार प्रदाता’ बनाना और ग्रामीण उद्यमशीलता के जरिए गांवों से होने वाले पलायन को रोकना है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ अंब्रेला ब्रांड, ग्रामीण हाट, कलेक्शन सेंटर और ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ (REAP) जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही, जन-जागरूकता के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उद्यमशाला चौपालों का आयोजन और प्रचार वैन का संचालन किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की वार्षिक रिपोर्ट व पुस्तक का विमोचन करने के साथ-साथ एकीकृत कृषि क्लस्टर, शिशु-बाल आहार और एनीमिया रोकथाम से जुड़े विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल्स का भी लोकार्पण किया।

Ad_RCHMCT