रामनगर सरस मेले में सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम
मुख्य विधायक बंशीधर भगत बोले, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार देने के लिए सरकार की मुहिम को मिल रहा समर्थन
रामनगर।
सरस मेले के चौथे दिन का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया। उन्होंने कहां कि सरस मेलो के जरिए महिला स्वयंसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कारोबार में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार उत्तराखंड की महिलाओं में उत्थान और आजीविका संवर्धन के लिए अपनी योजनाओं से अभिनव पहल कर रहे हैं। नैनीताल जिले में आयोजित किए जा रहे सरस मेले से जिले की महिलाओं ने अच्छा व्यवसाय किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए आभार जताया।
उनके साथ विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मनीष अग्रवाल, संजय डॉर्बी, इंदर रावत, घनश्याम शर्मा, नवीन करगेटी, शलभ अग्रवाल आदि शामिल थे।




